भारत

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को नए रूप में विकसित करने के लिए डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।” यह थीम पर्यटन के भविष्य को आकार देने में तकनीक की भूमिका पर जोर देती है।

भारत का पर्यटन क्षेत्र देश की आर्थिक तरक्की रोजगार और लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। देश की जीडीपी में पर्यटन का 5 प्रतिशत से अधिक योगदान है। साल 2025 में भारत में घरेलू पर्यटकों की संख्या 428 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ 50 लाख से अधिक हो गई है। भारत ने डिजिटल पर्यटन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ई-वीजा और इंक्रेडिबल इंडिया डिस्ट्रिक्ट प्लेटफार्म जैसी सुविधा शुरू की गई है। भारत में 2014 में ई-वीजा की शुरुआत की थी, जिससे विदेशी पर्यटकों के लिए भारत आना आसान हो गया है। इस समय 172 देश के नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध है। नई दिल्ली में आज होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन पहलुओं का उद्देश्य टिकाऊ और समावेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करना है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

6 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

6 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

6 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

6 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

6 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

20 घंटे ago