भारत

भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बनने का गौरव हासिल किया

भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बनने का गौरव हासिल किया है। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल नई दिल्‍ली में यह घोषणा की।

चावल के उत्‍पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। हम नंबर वन बन गए। इस साल हमारा उत्‍पादन 150.18 मिलियन टन और चीन का 145.28 मिलियन टन। ये चीन को पीछे छोड़ना, एक असाधारण उपलब्धि है। हमारी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करके, हमने अन्‍न के भंडार भर दिए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिक उपज वाली फसलों के विकास में देश को बड़ी सफलता मिली है। उन्‍होंने अधिकारियों को यह सुनिश्‍चित करने का निर्देश दिया कि ये नई प्रजातियां जल्‍दी से जल्‍दी किसानों तक पहुंचे। कृषि मंत्री ने कहा कि इनसे किसानों को अधिक उपज और बेहतर गुणवत्‍ता की फसल प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

HAL ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को हल्के लड़ाकू विमान-तेजस और एचटीटी 40 सौंपे

विमानन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड – एचएएल ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को…

49 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज ऑफ योगा एंड कल्चरल सिंथेसिस के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के लोनावाला के कैवल्यधाम में गोर्धनदास सेकसरिया कॉलेज…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 19 सितंबर को “पर्यावरण और जलवायु गतिकी का भविष्य” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 सितंबर, 2026 को सुबह लगभग 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली…

4 घंटे ago

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 दिनों से बढ़ाकर 30 दिन कर दी

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 19 सितंबर, 2026 को बीसवें रोजगार मेले में दोपहर साढे बारह…

5 घंटे ago