भारत

भारत ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल के हमलों को बेहद चिंताजनक बताया

भारत ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हाल के हमलों को बेहद चिंताजनक बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों से, वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के और अधिक अस्थिर हो जाने का खतरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि एलपीजी की उपलब्धता पर नजर रखी जा रही है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है और ऊर्जा के अलग-अलग स्रोतों के इस्तेमाल पर काम कर रही है।

शिपिंग के रास्तों में रुकावट आई है, जिससे एलपीजी की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। इसलिए, हम घरेलू खपत और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम दूसरे देशों से भी एलपीजी मंगाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हमारे देश में ऊर्जा की कमी न हो।

ईरान में रह रहे भारतीय विद्यार्थियों के बारे में रणधीर जायसवाल ने कहा कि इनमें कश्मीर की लड़कियां भी शामिल हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। सरकार इन विद्यार्थियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

4 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

5 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

5 घंटे ago