insamachar

आज की ताजा खबर

India has urged Sri Lanka for the early release of the detained Indian fishermen.
भारत

भारत ने श्रीलंका से हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों की शीघ्र रिहाई का आग्रह किया

भारत ने श्रीलंका से हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं की जल्द रिहाई में सहयोग करने का आग्रह किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कोलंबो दौरे के दौरान श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाया जाना चाहिए। विक्रम मिस्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या, विदेश मंत्री विजिता हेराथ और विदेश सचिव अरुणी रणराजा से मुलाकात की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *