insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi met with Netflix Co-CEO Ted Sarandos in New Delhi yesterday.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नेटफ्लिक्स के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सेरेन्डोस के साथ कल नई दिल्ली में मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटफ्लिक्स के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सेरेन्डोस के साथ कल नई दिल्ली में मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत में कहानी कहने की समृद्ध परंपरा रही है और देश में ऐसी कई रचनाधर्मी प्रतिभाएं हैं जो भारत को सामग्री सृजन का वैश्विक केन्द्र बनाने में सहायक हो सकती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में लोग भारत के बारे में जानना चाहते हैं।

हमें एक साथ मिलकर क्रिएट ऑन इंडिया मूमेंट की शुरूआत करे। हम भारत से जुड़ी स्‍टोरिस को, भारत की सांस्‍कृति को, हेरिटेज और ट्रेडिशन को पूरी दुनिया से शेयर करे। अब ऐसा कंटेंट क्रिएट करे जो आपके साथ ही भारत को भी ज्‍यादा से ज्‍यादा लाइक्‍स दे। इसके लिए हमें ग्‍लोबल ऑडियंस को भी इंगेज करना होगा। दुनिया के नौजवानों के साथ जुड़ना होगा। आज पूरी दुनिया के लोग भारत के बारे में जानना चाहते हैं।

नेटफ्लिक्स के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को लेकर चर्चा हुई। नेटफ्लिक्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरी टेलिंग इनिशिएटिव शुरू करने की घोषणा भी की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *