पेरिस पैरालिंपिक में, भारत ने कल 5 पदक जीते। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। भारत का पैरालिंपिक के इतिहास में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ। इससे पहले भारत ने तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में 19 पदक जीते थे। भारतीय दल आज कई प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा।
पैरालिंपिक खेलों के सातवें दिन आज भारतीय दर्शकों की नज़रें तीरंदाज हरविंदर सिंह सहित कई ट्रैक और फील्ड एथलीट्स के ऊपर रहेंगी। साइकिलिंग में अरशद शेख और ज्योति गडेरिया अपनी-अपनी चुनौती रखेंगे। दिन के पहले पदक मुकाबले में सचिन खिलारी, मोहम्मद यासर और रोहित कुमार पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा के फाइनल में भाग लेंगे।
पॉवलिफ्टिंग में, परमजीत कुमार की नज़र पुरुषों के 49 किलोग्राम फ़ाइनल में पोडियम फिनिश पर रहेगी। निशानेबाजी में निहाल सिंह, रुद्रांश खंडेलवाल 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में निशाने लगाएंगे। तीरंदाजी में, हरविंदर सिंह पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन राउंड 32 में ताइपे के त्सेंग लुंग-हुई से भिड़ेंगे। भारत ने इन खेलों में अब तक कुल 20 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 3 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…
वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…
विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…