भारत

भारत ने जिनेवा में 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, UNICEF, UNFPA और PMNCH के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की

जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान, भारत ने नॉर्वे, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) और मातृ, नवजात शिशु और बच्‍चों की स्वास्थ्य भागीदारी (पीएमएनसीएच) के सहयोग से महिला, बाल और किशोर स्वास्थ्य पर एक अन्य कार्यक्रम की मेजबानी की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते साक्ष्य और खोजों को साझा करना, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य और कल्याण में निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसरों पर बातचीत को बढ़ावा देना था। इसका उद्देश्य निरंतर और संवर्धित निवेश की वकालत करना, विभिन्न हितधारकों और क्षेत्रों में नीति समायोजन और उनके प्रभावों को बढ़ावा देने के अलावा विभिन्न जनसंख्या समूहों की जरूरतों को प्राथमिकता देना था।

कार्यक्रम का मुख्य विषय किशोर स्वास्थ्य था और विभिन्न वक्ताओं ने किशोर स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर बात की, जिसमें इस मुद्दे पर अधिक निवेश करने की आवश्यकता भी शामिल थी। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अपूर्व चंद्रा ने इस विषय पर हुई प्रगति और इस संबंध में की गई पहलों पर जोर दिया।

उन्होंने महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सक्रिय कार्यों को अमल में लाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भारत के प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (आरसीएच)-I, आरसीएच-II पहलों और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, जिसमें किशोर स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। टेलीमानस की शुरुआत को भी भारत द्वारा की गई एक प्रमुख पहल के रूप में उल्लेख किया गया।

भारत ने किशोर दर्शकों के समूह तक संदेश पहुंचाने के लिए सही संचार रणनीतियों का उपयोग करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। किसी भी कार्यक्रम की योजना और कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण हितधारक के रूप में युवा समूह के प्रतिनिधियों की भागीदारी पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव हेकाली झिमोमी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक (एनएचएम) आराधना पटनायक तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

9 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

9 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

9 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

10 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

12 घंटे ago