भारत आज अपना 63वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मना रहा है। इस वर्ष की थीम “मैरीटाइम इंडिया – एम्पावरिंग प्रोग्रेस” रखी गई है। इस मौके पर मर्केंटाइल मरीन डिपार्टमेंट, कांडला द्वारा दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समुद्री गतिविधियों के महत्व को रेखांकित करने के लिए हर वर्ष 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1919 में इसी दिन भारत का पहला व्यापारी जहाज एसएस लॉयल्टी मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था। इसी ऐतिहासिक यात्रा की याद में मर्चेंट नेवी सप्ताह भी मनाया जा रहा है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में मर्केंटाइल मरीन डिपार्टमेंट, कंडला के संयुक्त महानिदेशक कैप्टन संतोष कुमार दारोकर ने बताया कि इस से पूर्व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस का प्रतीकात्मक ध्वज भी भेंट किया गया। भारत ने 7,500 किलोमीटर से अधिक समुद्र तट और 12 प्रमुख बंदरगाहों के साथ समुद्री क्षेत्र में शानदार प्रगति की है।
भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…