भारत

भारत सभी अफ्रीकी देशों के साथ परस्पर लाभकारी और स्थायी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत सभी अफ्रीकी देशों के साथ परस्पर लाभकारी और स्थायी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने राष्ट्रपति भवन में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लॉरेंसो से मुलाकात की और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला सहित सभी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के घनिष्ठ संबध है। उन्होंने अफ्रीका में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में अंगोला की भूमिका की सराहना की।

भारत अफ्रीकी महाद्वीप में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने की आपकी प्रतिबद्धता पर अडिग है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई नृशंस आतंकवादी हमले के बाद आपके समर्थन और एकजुटता की प्रबल अभिव्यक्ति के लिए भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से आपको धन्यवाद। इस घटना ने एक बार फिर दर्शाया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्‍यकता है।

इससे पहले भारत और अंगोला ने कृषि, पारंपरिक चिकित्सा तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में  समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद ये समझौते किए गए। संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

2 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

8 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

8 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

9 घंटे ago