राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत सभी अफ्रीकी देशों के साथ परस्पर लाभकारी और स्थायी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लॉरेंसो से मुलाकात की और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला सहित सभी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के घनिष्ठ संबध है। उन्होंने अफ्रीका में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में अंगोला की भूमिका की सराहना की।
भारत अफ्रीकी महाद्वीप में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने की आपकी प्रतिबद्धता पर अडिग है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई नृशंस आतंकवादी हमले के बाद आपके समर्थन और एकजुटता की प्रबल अभिव्यक्ति के लिए भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से आपको धन्यवाद। इस घटना ने एक बार फिर दर्शाया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
इससे पहले भारत और अंगोला ने कृषि, पारंपरिक चिकित्सा तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोंआओ मनुएल गोंज़ाल्वेस लोरेंसो के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद ये समझौते किए गए। संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के अंतर्गत दिनांक…
हाल के हफ़्तों में चीनी की कीमतें बढ़ी हैं। 20 जुलाई 2026 को यह ₹48.18…