प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को दोहराते हुए गुरुवार को यहां कहा कि देश इस खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती पर हों। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।’’ भारत ने पिछले साल मुंबई में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के सम्मेलन के दौरान ओलंपिक मेजबानी की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। अगले साल आईओसी के अध्यक्ष का चुनाव होना है और उसके बाद ही 2036 के ओलंपिक खेलों के मेजबान का फैसला लिए जाने की संभावना हैं। ओलंपिक खेल 2028 की मेजबानी लॉस एंजेलिस जबकि 2032 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी ब्रिसबेन करेगा। भारत ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस शहर के लिए ओलंपिक मेजबानी का दावा पेश करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर पेरिस ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई भी दी। भारत ने हाल में समाप्त हुए इन खेलों में एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे साथ तिरंगे झंडे के नीचे वे नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम नए सपने, नए संकल्प और पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों की तरफ बढ़ेंगे।’’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान…
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 नवंबर को भारतीय वायुसेना…
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 01 नवंबर 2026 को भूटान…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण…
भारत के कुल कोयला आयात में अगस्त 2026 में 5.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की…