भारत

कार्मिक प्रशासन और शासन में सहयोग के लिए भारत-केन्या द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई

भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास ने 14 मई, 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्या स्कूल ऑफ गवर्नेंस के महानिदेशक प्रोफेसर नूर मोहम्मद से मुलाकात की। बैठक में डीएआरपीजी, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी, भारत की ओर से केन्या में भारतीय उच्चायुक्त और केन्या की ओर से केएसजी के निदेशक ने भाग लिया।

बैठक में दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर जोर देते हुए कार्मिक प्रशासन और शासन में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) और केन्या स्कूल ऑफ गवर्नेंस (केएसजी) के माध्यम से भारत-केन्या द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। द्विपक्षीय बैठक में एनसीजीजी और केएसजी के बीच सहयोग की रूपरेखा पर चर्चा हुई। सहयोग के क्षेत्रों में एनसीजीजी में केन्या के वरिष्ठ अधिकारियों की क्षमता निर्माण की परिकल्पना की गई है। भारतीय पक्ष द्वारा “अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार” नीति को लागू करने में भारत सरकार द्वारा की गई प्रगति को सीपीजीआरएएमएस सुधारों के कार्यान्वयन, राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण आकलन का उपयोग करके ई-सेवाओं की बेंचमार्किंग, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों द्वारा योग्यता की मान्यता के उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत किया। एनसीजीजी की गतिविधियों और उपलब्धि पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई। केन्याई पक्ष ने केन्याई सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम में केएसजी की भूमिका प्रस्तुत की। केएसजी केन्याई सरकार और उनके सिविल सेवकों को केन्याई विजन 2030 को प्राप्त करने के लिए परिवर्तन का नेतृत्व करने में सहायता कर रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

49 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

5 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

10 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

10 घंटे ago