भारत में निर्मित एयरबस सी-295 विमान ने गुजरात के वडोदरा से पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक संपन्न की। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भारत में निर्मित पहले एयरबस सी-295 के प्रथम सफल परीक्षण उड़ान की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में राम मोहन नायडू ने कहा कि यह एयरोस्पेस विनिर्माण में देश की बढ़ती क्षमताओं को भी दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एयरबस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, भारतीय वायु सेना और सभी इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों को बधाई दी।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…