भारत

भारत, मालदीव ने 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने 9 अगस्त को मालदीव के माले में दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी संवाद के तहत 2024-2029 की अवधि के दौरान मालदीव के 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

विदेश मंत्रालय के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) अब तक बांग्लादेश, तंजानिया, गाम्बिया, मालदीव, श्रीलंका और कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के साथ-साथ लैटिन अमेरिकी देशों और भारत-प्रशांत द्वीप-समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) तथा हिन्द महासागर तटीय सहयोग संघ (आईओआर) देशों के लिए बहु-देशीय कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुका है।

क्षमता निर्माण पहल के अंतर्गत, 8 जून, 2019 को मालदीव के 1000 सिविल सेवकों के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), और मालदीव गणराज्य के मालदीव सिविल सेवा आयोग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

2024 तक, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) ने मालदीव के सिविल सेवकों के लिए क्षेत्रीय प्रशासन में कुल 32 क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में मालदीव के स्थायी सचिवों, महासचिवों और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों सहित कुल 1000 सिविल सेवकों को प्रशिक्षित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। इसके तहत एक कार्यक्रम भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एसीसी) के लिए और एक कार्यक्रम मालदीव के सूचना आयोग कार्यालय (आईसीओएम) के लिए किया गया।

इस सहयोग की सफलता के मद्देनजर मालदीव के विदेश मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण का अनुरोध किया। 9 अगस्त, 2024 को इस समझौता ज्ञापन को आधिकारिक रूप से नवीनीकृत किया गया, जिसमें 2029 तक मालदीव के 1,000 अन्य सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की गई। इस नवीनीकृत साझेदारी से न सिर्फ मालदीव के सिविल सेवकों की सार्वजनिक नीति, शासन और क्षेत्र प्रशासन में क्षमताओं में वृद्धि होगी बल्‍कि भारत और मालदीव के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

भारत सरकार का राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) कई देशों में सार्वजनिक नीति और शासन संबंधी ज्ञान के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके मध्य-करियर क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में नागरिक-केंद्रित शासन, सेवा वितरण में सुधार और शासन में नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। इन कार्यक्रमों से नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण और संस्थानों के डिजिटल परिवर्तन के मामले में भारत के प्रयासों का पता चलता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 (एनएमपी 2.0) का शुभारंभ किया

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक…

4 घंटे ago

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बृहस्‍पत‍िवार को भारत की यात्रा पर आ रहे है

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बृहस्‍पत‍िवार को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। मार्क…

5 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में मुंबई में वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में कल वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को…

5 घंटे ago

सरकार ने नई राष्‍ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति और रणनीति– प्रहार का अनावरण किया

सरकार ने सभी तरह के आतंकवाद की रोकथाम और आतंकी गतिविधि‍यों को धन मुहैया करने…

5 घंटे ago

ड्रग माफिया की हत्या के बाद भड़की हिंसा में मैक्सिकन नेशनल गार्ड के 25 सैनिकों की मृत्‍यु

मैक्सिको के जलिस्को प्रांत में ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा में नेशनल…

5 घंटे ago

झारखंड में एक एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौत

झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास एक एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

5 घंटे ago