भारत

महाराष्ट्र सरकार ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी करने के बम्‍बई हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

महाराष्‍ट्र सरकार ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्‍फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी करने के बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय के फैसले को सर्वोच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दी है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 24 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति व्‍यक्‍त की है।

11 जुलाई, 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन नेटवर्क में सिलसिलेवार बम विस्‍फोटों में 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और बडी संख्‍या में लोग घायल हो गए थे। बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने कल विशेष अदालत के फैसले को यह कहते हुए पलट दिया कि सरकारी वकील आरोप सिद्ध करने में विफल रहे। न्‍यायाधीशों का कहना था कि यह स्‍पष्‍ट तरीके से साबित नहीं किया गया कि विस्‍फोट में किस तरह का बम इस्‍तेमाल हुआ। साथ ही दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्‍त सबूत भी पेश नहीं किए गए।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

32 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

35 मिनट ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

36 मिनट ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

40 मिनट ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

42 मिनट ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

43 मिनट ago