भारत ने 2030 में गुजरात के अहमदाबाद में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की आधिकारिक तौर पर दावेदारी पेश की है। भारत ने ऐसा कर वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के नेतृत्व में खेलों के आयोजन के लिए पेश किया गया दावा दर्शाता है कि अहमदाबाद मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह कदम वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन करने की भारत की महत्वाकांक्षी दावेदारी को भी दर्शाता है।
राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से न केवल खेल प्रशासन में भारत का कद बढ़ेगा, बल्कि देश को आर्थिक लाभ भी होगा। पीटी उषा ने पुष्टि की है कि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने भारत के प्रस्ताव की प्राप्ति को स्वीकार कर लिया है। वित्तीय चिंताओं के कारण सिंगापुर और मलेशिया जैसे अन्य संभावित मेजबान देशों के हटने के भारत की दावेदारी और मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…