Defence News

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने भारत में युद्ध के लिए महत्वपूर्ण दो सक्षम प्रणालियां विकसित करने के लिए सैफरान के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम के अनुरूप मिनी नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के साथ दो सक्षम युद्ध प्रणालियां विकसित करने के लिए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे इन प्रणालियों के. भारत में विकसित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इन दो सक्षम युद्ध प्रणालियों में शामिल है-सिग्मा 30एन डिजिटल रिंग लेजर जाइरो इनर्शियल नेविगेशन प्रणाली जिसका उपयोग तोपखाने, वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइलों और रडारों में किया जाता है; और सीएम3-एमआर डायरेक्ट फायरिंग साइट, जिसे तोपखाने और ड्रोन रोधी प्रणालियों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

22 दिसंबर, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव संजीव कुमार, आईओएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तुषार त्रिपाठी और सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के रक्षा वैश्विक व्यापार इकाई के प्रमुख एलेक्जेंडर जिग्लर की उपस्थिति में इस सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह नया समझौता, जनवरी 2024 के समझौता ज्ञापन के आधार पर भारत में इन उन्नत प्रणालियों के विकास और समर्थन के लिए दोनों भागीदारों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। आईओएल इस साझेदारी के तहत इन युद्ध प्रणालियों के विकास, अंतिम संयोजन, परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण और हमेशा समर्थन देने के लिए उत्तरदायी होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि ये प्रणालियां भारतीय सेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। यह साझेदारी, भारत में आईओएल की औद्योगिक क्षमताओं और सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस की उच्च स्तरीय इनर्शियल नेविगेशन और अग्नि-नियंत्रण प्रौद्योगिकियों में मान्यता प्राप्त विशेषज्ञता के संयोजन से देश के रक्षा विनिर्माण इको-सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ थल सेना की तत्परता और प्रदर्शन को बढ़ाने में योगदान देती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

15 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

15 घंटे ago