भारत

भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे पुनर्निर्मित जेन-ज़ी विषय वाले डाकघर का उद्घाटन किया

भारतीय डाक ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय डाकघर का उद्घाटन किया, जो जनरेशन जेड के साथ अधिक गहराई से जुड़ने की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत रूपांतरित होने वाला विश्वविद्यालय परिसर का दूसरा डाकघर है। केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के दृष्टिकोण से निर्देशित इस पहल का उद्देश्य डाकघरों को जीवंत, विद्यार्थी-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-सक्षम स्थानों के रूप में फिर से परिकल्पित करना है, जो युवा नागरिकों के साथ प्रतिध्वनित हों।

दिल्ली विश्वविद्यालय डाकघर को मिरांडा हाउस एडवर्सिटी फाइन आर्ट्स सोसाइटी के विद्यार्थी कलाकारों की सक्रिय भागीदारी से नया रूप दिया गया है। इनके विचारों ने भित्तिचित्रों, आंतरिक विषय और प्रचार सामग्री को आकार दिया है, जिससे डाकघर को एक विशिष्ट युवा-केंद्रित पहचान मिली है। मुफ़्त वाई-फ़ाई, समर्पित विद्यार्थी सेवा काउंटर, पार्सल पैकिंग सेवाएँ और रियायती स्पीड पोस्ट दस्तावेज़ सेवाएँ जैसी आधुनिक सुविधाएँ इस डाकघर को और भी आधुनिक और सुलभ बनाती हैं।

यह परिवर्तन एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 46 वर्तमान डाकघरों को शामिल किया जाएगा, जिनका जनवरी 2026 तक नवीनीकरण किया जाएगा।

डाक विभाग के डाक सेवा बोर्ड के सदस्य (कार्मिक) ने कार्यक्रम में बोलते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के समर्थन और सहयोग की सराहना की। इस विद्यार्थी केंद्रित परिवर्तन को साकार करने में उनके प्रोत्साहन और भागीदारी के लिए रजिस्ट्रार, डीन (प्रशासन), प्राचार्य, मिरांडा हाउस और विश्वविद्यालय के व्यापक नेतृत्व को विशेष धन्यवाद दिया गया।

पुनर्निर्मित दिल्ली विश्वविद्यालय डाकघर का उद्घाटन हाल ही में आधुनिक आईआईटी हौज खास डाकघर, दिल्ली के उद्घाटन के बाद हुआ है, जो देश भर के युवा नागरिकों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाने की भारतीय डाक की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

49 मिनट ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

52 मिनट ago

सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं रबी) के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी किया

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों (केवल खरीफ एवं…

55 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे…

58 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज जल शक्ति मंत्रालय के…

59 मिनट ago