अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में संस्कृति को एक स्वतंत्र सतत विकास लक्ष्य के रूप में मान्यता देने की जरूरत दोहराई

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स में शामिल देशों के संस्कृति मंत्रियों की 9वीं बैठक में भारत के संस्कृति मंत्रालय में सचिव अरुणीश चावला ने वैश्विक विकास रणनीतियों के केंद्र में संस्कृति को रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इसे सशक्तिकरण, समावेशन और आपसी समझ के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।

अपने बयान में सचिव अरुणीश चावला ने सतत विकास और वैश्विक सहयोग के लिए संस्कृति की शक्ति का उपयोग करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सांस्कृतिक रचनात्मकता, वाणिज्य और सहयोग के बीच तालमेल के दृष्टिकोण के अनुरूप है ताकि एक समान, टिकाऊ और समावेशी दुनिया का निर्माण किया जा सके।

वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 में भारत के रुख को जारी रखते हुए, भारत ने 2030 के बाद के वैश्विक विकास एजेंडे में संस्कृति को एक स्वतंत्र लक्ष्य के रूप में मान्यता देने की वकालत की, जिसमें आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और सतत विकास को आगे बढ़ाने में इसकी परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला गया। यह भारत के अपने सांस्कृतिक पुनर्जागरण प्रयासों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना और बढ़ावा देना है।

भारत ने रचनात्मक उद्योगों, नवाचार और रोजगार सृजन के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही, भारत ने ब्रिक्स में शामिल देशों को आर्थिक वृद्धि और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सामूहिक सांस्कृतिक शक्तियों का लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के सांस्कृतिक सहयोग एजेंडे के लिए लोगों के बीच आदान-प्रदान, जमीनी स्तर पर सांस्कृतिक कूटनीति और शिक्षा को बढ़ावा देने को भी प्रमुख क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया।

ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक और अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त संस्कृति मंच के लिए 4 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणीश चावला ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त सचिव लिली पांडेय, निदेशक यशवीर सिंह और संस्कृति मंत्रालय के उप सचिव शाह फैसल शामिल थे।

संस्कृति को प्राथमिकता देकर, भारत का लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों के प्रति ब्रिक्स देशों की सामूहिक प्रतिक्रिया को मजबूत करना, आपसी समझ तथा सम्मान को बढ़ावा देना और एक अधिक समावेशी तथा सांस्कृतिक रूप से सजग वैश्विक समुदाय बनाना है। यह दृष्टिकोण सहयोग और आपसी समर्थन की ब्रिक्स देशों की भावना के अनुरूप है और सांस्कृतिक कूटनीति में भारत के नेतृत्व से आने वाले वर्षों में इस संगठन के सांस्कृतिक एजेंडे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

2 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

2 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

2 घंटे ago