भारत

प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज कुरूक्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज कुरूक्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। आज शाम कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए हरियाणा का विकास बहुत महत्‍वपूर्ण है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सरकार निर्धनों, महिलाओं, किसानों और युवाओं को सशक्‍त बना रही ह‍ै। उन्‍होंने सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों के भीतर 15 लाख करोड़ रुपये की लागत की नई परियोजनाओं को स्‍वीकृति दिए जाने का भी उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए तीन करोड़ घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। उन्‍होंने सिर्फ 100 दिनों में 11 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ सरकार के लखपति दीदी कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण का भी उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्‍व वाली केन्‍द्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्‍ठ नागरिकों को पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज देने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने विकास के प्रवाह के साथ हरियाणा को जोड़ दिया है।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

5 घंटे ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

5 घंटे ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

5 घंटे ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

8 घंटे ago