भारत ने वर्ष 2024-25 के लिए फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी – U.N.R.W.A. को 25 लाख डॉलर की पहली किस्त आज जारी कर दी।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुख्य कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए पचास लाख डॉलर के योगदान की घोषणा की थी। इसमें फिलिस्तीनी शरणार्थियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा, राहत और सामाजिक सेवाएं शामिल हैं।
भारतीय मिशन ने कहा है कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में, फिलिस्तीनी शरणार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के माध्यम से 2023-24 तक साढ़े तीन करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित यू.एन.आर.डब्ल्यू.ए के सम्मेलन में भारत ने घोषणा की थी की वित्तीय सहायता के अलावा, वह एजेंसी के विशिष्ट अनुरोध के आधार पर फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए दवाएं भी उपलब्ध कराएगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…