भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमा को लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों के अनुसार, यह सहायता हिंडन वायुसेना स्टेशन से भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से पहुंचाई गई है।
राहत सामग्री में तम्बू, स्लीपिंग बैग, कंबल, भोजन और जनरेटर सेट शामिल है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चिकित्सा सामग्री के रूप में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियाँ भी भेजी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमा और थाईलैंड में कल आए भूकंप पर चिंता व्यक्त की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा और भलाई की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत, हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्रालय से म्यांमा और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को कहा है। म्यांमा और थाईलैंड में कल शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे इमारतें, पुल और एक मठ ढह गया। म्यांमार में 144 लोग मारे गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…