भारत ने एक भीषण भूस्खलन से प्रभावित हुए पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत के लिए 19 टन मानवीय और आपदा राहत (HADR) सामग्री भेजी। पिछले महीने के आखिर में भारत ने भूस्खलन के मद्देनजर इस द्वीपीय राष्ट्र को दस लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की थी।
पापुआ न्यू गिनी से आई खबरों के अनुसार, भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर भारत ने अपने करीबी भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के साझेदार को तत्काल दस लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है।”
उन्होंने कहा, “घोषणा के अनुसार, लगभग 19 टन मानवीय और आपदा राहत सामग्री लेकर एक विमान आज पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुआ।” पापुआ न्यू गिनी ‘भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच’ (एफआईपीआईसी) का सदस्य है। भारत इसके माध्यम से प्रशांत द्वीप देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत के मीडिया, प्रसारण और डिजिटल क्षेत्र…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार…
लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…
इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत…
आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…