खेल

लीड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्‍ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया

लीड्स में एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने कल चौथे दिन तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं।

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के पास श्रृंखला में बढत बनाने का एक अच्‍छा अवसर है। बल्‍लेबाजों के लिए मुश्किल होती लीड्स की पिच पर आज आखिरी दिन इंग्‍लैंड के सामने तीन सौ 50 रन बनाने की मुश्किल चुनौती है। इससे पहले कल ऋषभ पंत के 118 और के.एल राहुल के 137 रन के सहारे भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए। पहली पारी की तरह ही भारतीय मध्‍य क्रम एक बार फिर बिखरा और अंतिम पांच विकेट सिर्फ 31 रन पर गवा दिए थे।

पंत एक ही टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बने। युवा भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के सन्‍यास के बाद इस पहले टेस्‍ट मैच में ही पांच शतक लगाकर नया इतिहास रचा। भारत ने टेस्‍ट इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

42 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

50 मिनट ago

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

3 घंटे ago