insamachar

आज की ताजा खबर

India sharply rebuked Pakistan at the United Nations over the issue of terrorism.
भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देता है तथा उनका इस्‍तेमाल अपने हितों के लिए करता है। भारत ने पाकिस्तान को फ्रेंकनस्टाइन स्टेट यानी ऐसा देश बताया, जो खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है और बाद में उसी का शिकार बनता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने यह बात कही। उन्होंने यह बयान तब दिया, जब पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया।

अनुपमा सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को वापस करना है।

अनुपमा सिंह ने इस दौरान सिंधु जल संधि का भी उल्लेख किया। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 1960 में हुई यह संधि आज की परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था।

अनुपमा सिंह ने कहा कि छह दशक पुरानी किसी संधि को बिना जवाबदेही और वर्तमान परिस्थितियों से अलग रखकर हमेशा के लिए लागू नहीं माना जा सकता।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *