भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक वह आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को संधि संबंधी चिंताएं उठाने से पहले मानव जीवन का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया।
भारत ने 65 साल पहले सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान ने सद्भावना का दुरुपयोग करते हुए भारत के साथ तीन युद्ध किए और उस पर अनेक आतंकी हमले करवाए। हमारे धैर्य और उदारता से पाकिस्तान का रवैया नहीं बदला। आखिरकार हमें यह घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ये संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक कि आतंकवाद का वैश्विक केन्द्र पाकिस्तान सभी तरह के आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…