insamachar

आज की ताजा खबर

India strongly condemned the recent attacks on several maritime vessels in the Strait of Hormuz.
भारत मुख्य समाचार

भारत ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में हाल में हुए कई समुद्री जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में हाल में हुए कई समुद्री जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा है कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि पश्चिम एशिया में हमले फिर से शुरू होना, चिंता का विषय है।

पश्चिमी एशिया, भारत के लिए बहुत अहम इलाका है। इस इलाके की सुरक्षा और स्थिरता में हमारे बड़े हित जुड़े हैं। भारत का व्यापार और ऊर्जा सप्लाई चेन इस इलाके से मज़बूती से जुड़े हैं। खाड़ी इलाके में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे आवश्‍यक है। इस इलाके में चल रहे टकराव में कुछ समय के लिए रुकावट के बाद, हमलों का फिर से शुरू होना और तनाव का बढ़ना चिंता की बात है। यह बहुत चिंताजनक है और भारत तनाव को तुरंत कम करने की अपील करता है।

पी. हरीश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर नौवहन और व्यापारिक स्वतंत्रता शीघ्र बहाल की जानी चाहिए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *