भारत ने संभावित परमाणु धमकी पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा है कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भारत के सभी आवश्यक कदम जारी रहेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि परमाणु हथियार लहराना पाकिस्तान की आदत है। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि ऐसी टिप्पणी तीसरे मित्र देश की धरती से की गई है। बयान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इन टिप्पणियों में निहित गैरजिम्मेदारी पर विशेष रूप से पाकिस्तानी सेना के आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए अपने निष्कर्ष निकालने की भी चेतावनी दी गई।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…