प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर पीएम मोदी के साथ अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शीघ्र शांति बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत् रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हर मुमकिन मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…