भारत

भारत ने बांग्लादेश में मंदिर में चोरी, पंडाल पर हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर में चोरी की खबरों पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार से अपने देश में हिंदुओं, अन्य सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन घटनाओं को ‘‘निंदनीय’’ बताया तथा कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को ‘‘अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश’’ का अनुसरण करती हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने ढाका के टाटीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’

बांग्लादेश के दैनिक अखबार ‘प्रथम आलो’ ने पुराने ढाका के टाटीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित तौर पर देसी बम फेंके जाने की घटना की खबर दी है। खबर में कहा गया है कि यह बम शुक्रवार रात को फेंका गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। शुक्रवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन था, जो हिंदुओं के लिए पवित्र नौ दिन हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसका समापन 10वें दिन दशहरा या विजयादशमी के साथ होता है।

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हुईं इन दो घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये घटनाएं निंदनीय हैं। इनमें मंदिरों और देवी-देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने की एक योजनाबद्ध साजिश है, जिसे हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।’’

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

4 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

9 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

9 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

10 घंटे ago