उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के लिए 200 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी। राज निवास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर निर्धारित ये पद दिल्ली के शिक्षा निदेशालय के तहत सरकारी स्कूलों में नियमित आधार पर भरे जाएंगे और वेतन मैट्रिक्स स्तर 8 (47,600 रुपये – 1,51,100 रुपये) के मुताबिक होंगे।
उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य गैर-स्थायी पदों से जुड़े पक्षपात, भ्रष्टाचार, आरक्षण मानदंडों के उल्लंघन और कर्मचारी उत्पीड़न जैसे मुद्दों को कम करना है। सक्सेना ने समय पर डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को स्थायी रूप से भरने के महत्व पर भी जोर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…