भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में जोरदार तरीके से उठाया है। साथ ही आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने संबंधी पाकिस्तानी मंत्री के “कबूलनामे” को भी सबके सामने रखा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हाल के एक टेलीविजन साक्षात्कार का संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि उस साक्षात्कार में आतंकी गुटों को समर्थन, प्रशिक्षण और धन मुहैया कराने संबंधी पाकिस्तान के इतिहास को लेकर वहां के रक्षा मंत्री के कबूलनामे को पूरी दुनिया ने सुना है। उन्होंने कहा कि इस कबूलनामे ने किसी को आश्चर्यचकित नहीं बल्कि वैश्विक आतंकवाद को भड़काने और क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में बेनकाब कर दिया है।
योजना पटेल ने भारत के विरुद्ध आधारहीन आरोप लगाने और प्रचार करने में वैश्विक मंच का दुरूपयोग करने के लिए भी पाकिस्तान की निंदा की।उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विश्वभर के नेताओं और सरकारों के सशक्त, स्पष्ट समर्थन और एकजुटता के प्रति भारत आभारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…