भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को आकाश प्राइम मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था जिसे लद्दाख में साढे चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पृथ्वी-2 मिसाइल की रेंज लगभग साढे तीन सौ किलोमीटर है और यह पांच सौ किलोग्राम तक के पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जा सकता है। अग्नि-1 मिसाइल की रेंज सात सौ से नौ सौ किलोमीटर है और यह एक हजार किलोग्राम तक का भार वहन कर सकती है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आकाश मिसाइल का परीक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परीक्षण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की स्वदेशी हवाई रक्षा प्रणाली के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हुआ है। इसका लद्दाख में परीक्षण होना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के क़रीब है।
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…
रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…
भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…