भारत कल तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। शिखर सम्मेलन का विषय है-“सतत भविष्य के लिए सशक्त ग्लोबल साउथ ” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी ग्लोबल साउथ देशों को आमंत्रित किया गया है।
यह सम्मेलन पिछले शिखर सम्मेलनों में दुनिया को प्रभावित करने वाली कई जटिल चुनौतियों जैसे संघर्ष, खाद्य तथा ऊर्जा सुरक्षा संकट और जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। शिखर सम्मेलन में, ग्लोबल साउथ के देश क्षेत्र के लिए चुनौतियों, प्राथमिकताओं और समाधानों खासकर विकास के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श जारी रखेंगे। उद्घाटन सत्र राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के स्तर पर होगा। इसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत और जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की तीसरे दौर की बैठक रविवार को दिल्ली में होनी है। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे।
बांग्लादेश में मौजूदा हालात पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार हालात पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी और हिंदू तथा अल्पसंख्यक सुरक्षित होगें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…