अंतर्राष्ट्रीय

स्वीडन में एम-पॉक्‍स के पहले मामले की पुष्टि हुई

स्वीडन में एम-पॉक्‍स के पहले मामले की पुष्टि हुई है। इससे एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने इस संक्रमण को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। स्वीडन, अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर एम-पॉक्‍स वायरस के अधिक संक्रामक स्ट्रेन की रिपोर्ट करने वाला पहला देश बन गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मरीज अफ्रीका के एक ऐसे क्षेत्र की यात्रा के दौरान वायरस से संक्रमित हुआ है, जहां वर्तमान में एम-पॉक्‍स क्लेड-I का प्रकोप जारी है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने बुधवार को दो साल के भीतर दूसरी बार एम-पॉक्‍स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया, जो कांगो में प्रकोप के बाद अन्य देशों में फैल गया है।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

12 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

14 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

14 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

14 घंटे ago