अंतर्राष्ट्रीय

भारत कल तीसरे वॉयस ऑफ ग्‍लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा

भारत कल तीसरे वॉयस ऑफ ग्‍लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा। शिखर सम्मेलन का विषय है-“सतत भविष्य के लिए सशक्त ग्लोबल साउथ ” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी ग्लोबल साउथ देशों को आमंत्रित किया गया है।

यह सम्मेलन पिछले शिखर सम्मेलनों में दुनिया को प्रभावित करने वाली कई जटिल चुनौतियों जैसे संघर्ष, खाद्य तथा ऊर्जा सुरक्षा संकट और जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। शिखर सम्मेलन में, ग्लोबल साउथ के देश क्षेत्र के लिए चुनौतियों, प्राथमिकताओं और समाधानों खासकर विकास के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श जारी रखेंगे। उद्घाटन सत्र राष्‍ट्राध्‍यक्षों और शासनाध्‍यक्षों के स्तर पर होगा। इसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत और जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की तीसरे दौर की बैठक रविवार को दिल्ली में होनी है।  भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे।

बांग्लादेश में मौजूदा हालात पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार हालात पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी और हिंदू तथा अल्पसंख्यक सुरक्षित होगें।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

3 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

3 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

3 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

3 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

3 घंटे ago