अंतर्राष्ट्रीय

दुबई एयर शो 2025 में भारत अपनी अत्याधुनिक रक्षा क्षमता का भव्य प्रदर्शन करेगा

रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) संजय सेठ संयुक्त अरब अमीरात में 17–18 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाले दुबई एयर शो 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, विदेश मंत्रालय और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

रक्षा राज्य मंत्री एयर शो के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी एवं विनिर्माण सहयोग को सशक्त करने के उद्देश्य से भारत, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और इटली की लगभग 50 कंपनियों के साथ एक रक्षा उद्योग गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

संजय सेठ दुबई एयर शो में स्थापित भारतीय मंडप का उद्घाटन करेंगे। इस मंडप में एचएएल, डीआरडीओ, कोरल टेक्नोलॉजीज, डंटल हाइड्रोलिक्स, इमेज सिनर्जी एक्सप्लोर और एसएफओ टेक्नोलॉजीज सहित कई प्रमुख भारतीय रक्षा एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों के स्टॉल होंगे।

इनके अलावा, भारत फोर्ज, ब्रह्मोस, टेक महिंद्रा और एचबीएल इंजीनियरिंग सहित 19 भारतीय कंपनियां स्वतंत्र रूप से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा, 15 भारतीय स्टार्टअप अपने उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय वायु सेना सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और एलसीए तेजस के साथ इस एयर शो में भाग लेगी।

दुबई एयर शो एक द्विवार्षिक वैश्विक आयोजन है, जिसमें 150 देशों के 1,500 से अधिक प्रदर्शक और 1,48,000 से अधिक औद्योगिक पेशेवर भाग लेते हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बॉम्बार्डियर, डसॉल्ट एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लॉकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी अग्रणी अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियाँ अपने उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन करती हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

10 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

10 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

10 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

12 घंटे ago