भारत

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर अवार्ड 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को दिया।

अपने संबोधन में, उपराष्ट्रपति जी ने सिनेमा और राजनीति की अनूठी चुनौतियों पर प्रकाश डाला और दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता के लिए सुरेश गोपी की प्रशंसा की। उपराष्ट्रपति जी ने कॉलेज के पूर्व छात्र सुरेश गोपी के निमंत्रण पर हाल ही में कोल्लम स्थित फातिमा माता कॉलेज की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि यह भाव मंत्री जी के अपनी जड़ों से अटूट जुड़ाव को प्रतिबिंबित करता है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव को उजागर करने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बेजुबानों को आवाज देने में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने जागरूकता फैलाकर और जिम्मेदार सार्वजनिक संवाद को आकार देकर नशामुक्त समाज बनाने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपराष्ट्रपति जी ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के इस युग में, सच और फर्जी खबरों में फर्क करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रेस और मीडिया को हमारे लोकतंत्र में एक जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

उपराष्ट्रपति जी ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर के अमर शब्दों को याद किया, “यदि कोई व्यक्ति शुद्ध हृदय से सत्य कहता है, तो वह उन लोगों से भी ऊंचा होता है, जो आजीवन तपस्या करते हैं या अरबों का दान करते हैं। उन्होंने प्रेस से तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान के शब्दों का अनुसरण करने का अनुरोध किया।”

मनोरमा समूह की चिरस्थायी विरासत को स्वीकारते हुए, सी. पी. राधाकृष्णन ने सत्य, भाषा, संस्कृति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और मलयालम साहित्य एवं मीडिया में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने मनोरमा न्यूज की केरल के अग्रणी जनमत निर्माता और वर्षों से लोगों की नब्ज को प्रतिबिंबित करने वाली एक विश्वसनीय आवाज होने की सराहना की।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

17 मिनट ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

19 मिनट ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

21 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

23 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

26 मिनट ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

28 मिनट ago