भारत

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे के औंध में शुरू हुआ

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक का छठा संस्करण आज विदेशी प्रशिक्षण नोड, पुणे के औंध में शुरू हुआ। यह अभ्यास 16 से 28 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

60 सैन्यकर्मियों की भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व जाट रेजिमेंट और भारतीय वायुसेना की एक बटालियन कर रही है। उज्बेकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सैन्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। भारत और उज्बेकिस्तान बारी-बारी संयुक्त अभ्यास डस्टलिक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। पिछला संस्करण अप्रैल 2024 में उज्बेकिस्तान के टर्मेज़ जिले में आयोजित किया गया था। इस वर्ष अभ्यास का विषय अर्ध-शहरी परिदृश्य में संयुक्त बहु डोमेन उप-पारंपरिक संचालन की थीम पर आधारित है। यह एक निर्धारित क्षेत्र पर कब्जा करने वाली आतंकवादी कार्रवाई का जवाब देने पर केंद्रित रहेगा। इसमें निरंतर संयुक्त अभियानों के लिए बटालियन स्तर पर एक संयुक्त संचालन केंद्र की स्थापना, जनसंख्या नियंत्रण उपायों, छापे, खोज-और-नष्ट करने वाले अभियानों जैसे आतंकवाद विरोधी मिशन को पूरा किया जाना और आतंकवादियों से निपटने के लिए हवाई सेना सहित गोलाबारी का उपयोग भी शामिल होगा। अभ्यास के दौरान सेना और वायु सेना के विशेष बल आगे के संचालन के लिए माउंटिंग बेस के रूप में उपयोग के लिए एक हेलीपैड का प्रबंध करेंगे। अभ्यास में ड्रोन की तैनाती, मानव रहित विमान से निपटने के उपाय और वायु सेना द्वारा अशांत क्षेत्रों में सैन्य बलों को बनाए रखने के लिए रसद सहायता भी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, हेलीकॉप्टरों का उपयोग टोही और निगरानी, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन (एसएचबीओ), छोटी टीम प्रविष्टि और निष्कर्षण (एसटीआईई) और अन्य सम्बंधित मिशनों के लिए किया जाएगा।

संयुक्त अभ्यास डस्टलिक छठा संस्करण दोनों पक्षों को संयुक्त उप-पारंपरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। यह दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन सौजन्यता और सौहार्द विकसित करने में सहायता करेगा। संयुक्त अभ्यास रक्षा सहयोग को भी बढ़ावा देगा और इससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंधों को और बल मिलेगा।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की; भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में हुई मोतियाबिंद की असफल सर्जरी का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खुले नाले में गिरने से एक लड़के की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…

3 घंटे ago

NHAI ने भुवनेश्वर राजधानी क्षेत्र रिंग रोड परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…

3 घंटे ago