आज अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस है

आज अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस है। पहली बार यह दिवस 20 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था और उसके बाद से प्रत्‍येक वर्ष इसी तारीख को मनाया जाता है। यह दिवस विमानन उद्योग के उन नायकों को याद करने का दिन है, जो लोगों की हवाई यात्रा को सुरक्षित और कुशल बनाना सुनिश्चित करते हैं। ये अधिकारी प्रतिदिन हजारों उड़ानों का संचालन करते हैं, उड़ान से लेकर लैंडिंग तक पूरे कार्य में समन्वय करते हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वायु यातायात प्रबंधन के संयुक्त महाप्रबंधक ए के श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली का आईजीआई हवाई अड्डा दुनिया के शीर्ष दस हवाई अड्डों में शामिल है।

ये इंडिया का सबसे बिजी एयरपोर्ट है लास्‍ट इयर इसने सात करोड़ बीस लाख पैसेंजर को हैंडल किया था। हमारे पास चार रनवे हैं। वर्ल्‍ड रैकिंग में आईजीआई एयरपोर्ट टॉप-10 एयरपोर्ट के अंदर आता है और हम यहां से लगातार करीब-करीब चौदह सौ Arrivals and Departure पर डे बिना किसी डिले के हैंडल करते हैं।

एटीसी के महत्व और कार्यप्रणाली पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एटीसी दिल्ली में दुनिया की सबसे उन्नत हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली है।

Airports Authority of India ने आईजीआई एयरपोर्ट के एटीसी कॉम्प्लेक्स में दुनिया के सबसे most sophisticated complicated and advance air traffic control system को लगाया हुआ है। हमारे पास इस समय वर्ल्‍ड की सबसे अच्छी टेक्नोलॉजी और सबसे बढ़िया ट्रेंड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं साल के 365 दिन हम आपको सुरक्षित सफर कराने की गारंटी देते हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

13 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

13 घंटे ago