आईसीसी टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।
पिछले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था, जबकि बांग्लादेश को अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से 28 रन से हार का सामना करना पडा था।
इस बीच कल सुपर 8 के एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। सेंट लूसिया में जीत के लिए 164 रन के लक्ष्य के जवाब में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन पर ही सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। क्विंटन डि-कॉक ने 38 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली। क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…