Categories: खेल

एशिया कप टी-20 क्रिकेट के फाइनल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा

एशिया कप टी-20 क्रिकेट के फाइनल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। एशिया कप के 41 वर्ष के इतिहास में पहली बार यह दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत अब तक आठ बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुका है। इस बार के टूर्नामेंट में दोनों टीमे तीसरी बार आमने सामने होंगी।

भारत एशिया कप का प्रबल दावेदार है। अभिषेक शर्मा की धमाकेदार शुरुआत और मध्‍य क्रम को तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी ने इस टूर्नामेंट में मज़बूत बनाया है। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की स्पिन जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में विपक्षी खिलाडि़यों को परेशान किया है। कुलदीप यादव इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए दस से भी कम की औसत से 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस बीच, पाकिस्‍तान सन् 2000 और 2012 में जीत के बाद तीसरे एशिया कप के खिताब की तलाश में है। इतिहास इस बात का गवाह है कि पाकिस्‍तान को भारत के खिलाफ 15 में से 12 टी-ट्वेंटी मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago