खेल

दुबई में एशिया कप T20 क्रिकेट के सुपर-4 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

दुबई में एशिया कप टी-20 क्रिकेट के सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। भारत ने पिछले सप्ताह ग्रुप-स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम फ़ाइनल की दौड़ में शामिल रहेगी।

कल रात सुपर फ़ोर के पहले मैच में, बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के 169 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

10 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

11 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

11 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

11 घंटे ago