भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बल देते हुए लोगों से दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर बल देते हुए कहा है कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन विदेशों पर उसकी निर्भरता है और देश को इससे बाहर निकलना होगा। कल गुजरात के भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में उन्होंने सेमीकंडक्टर चिप्स से लेकर शिप्‍स तक सभी क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन के महत्व का उल्‍लेख किया।

देश के विकास के संकल्प को हम दूसरों की निर्भरता पर नहीं छोड़ सकते हम भावी पीढ़ी के भविष्यें को दाव पर नहीं लगा सकते और इसलिए भाइयों और बहनों सौ दुखों की एक ही दवाईं है और वो हैं आत्मनिर्भर भारत लेकिन इसके लिए हमें दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता लगातार कम करते जाना होगा।

भारत को एक समुद्री महाशक्ति बनाने के अपनी सरकार के दृष्टिकोण का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का लक्ष्य 2047 तक वैश्विक समुद्री व्यापार में अपनी हिस्सेदारी को तीन गुना बढ़ाना है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि यह क्षेत्र जल्द ही “एक राष्ट्र, एक बंदरगाह प्रक्रिया” को अपनाएगा, जिसका उद्देश्य पूरे देश में बंदरगाह प्रक्रिया को सरल बनाना है।

भारत को दुनिया की एक बड़ी समुद्री शक्ति बनाने के लिए तीन और बड़ी स्किल पर भारत सरकार काम कर रही हैं। इन तीन योजनाओं से शिप बिल्डिंग सेक्टर को आर्थिक मदद मिलने में आसानी होगी। हमारे शिपयॉर्डस को मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपनाने में मदद होगी और डिजाइन और क्वालिटी सुधारने में भी बहुत मदद मिलने वाली है। इन पर आने वाले वर्षों में 70 हजार करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

9 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

9 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

9 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

11 घंटे ago