खेल

आईसीसी महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में आज दोपहर भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा

आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। विशाखापत्तनम में यह मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम जीत का सिलसिला जारी रखने के मंसूबे से मैदान पर उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका यह एक सप्ताह के अंदर तीसरा मैच होगा।

इससे पहले, भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर जीत के साथ वापसी की।

दोनों टीमें वनडे में 33 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें से 20 बार भारत ने जीत हासिल की है। टूर्नामेंट में कल ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago