भारत

भारत 2025 में पहली बार वर्ल्‍ड ऑडियो-विजुअल इंटरटेनमेंट समिट वेव्स की मेजबानी करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत पहली बार अगले वर्ष वर्ल्‍ड ओडियो विजुअल इंटरटेनमेट समिट- वेव्‍स की मेजबानी करेगा। कल आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की रचनात्‍मक प्रतिभा को विश्‍व के समक्ष रखने का यह महत्‍वपूर्ण अवसर होगा।

हमारे देश में पहली बार वर्ल्ड-ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट यानी वेव्‍स समिट का आयोजन होने वाला है। वेव्‍स समिट में दुनिया भर के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज क्रिएटिव वर्ल्ड के लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब हम 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं। तब हमारी क्रिएटर इकोनॉमी एक नई एनर्जी ला रही है।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष भारतीय सिनेमा जगत की दिग्‍गज हस्तियों की जन्‍मशती का भी उल्‍लेख किया। राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत के सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था। अक्कीनेनी नागेश्वर राव गारु ने तेलुगू सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बखूबी प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी। हमारी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इन हस्तियों का जीवन प्रेरणा जैसा है।

Editor

Recent Posts

ईरान ने अमेरिका द्वारा पेश किए गए 15 सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज किया

पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…

6 घंटे ago

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

17 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

17 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

19 घंटे ago