खेल

भारत ने 9वीं बार एशिया कप क्रिकेट का खिताब जीता, फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्‍तान को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान के 147 रन के लक्ष्य के जवाब में, भारत ने मात्र 20 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, तिलक वर्मा और संजू सैमसन की साझेदारी ने भारतीय पारी को संभाला।

तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने 33 और संजु सैमसन ने 24 रन बनाए। इससे पहले, पाकिस्‍तान की पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने भारत की ओर से चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरूण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो – दो विकेट अपने नाम किए। पाकिस्‍तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैंपियंस को दी बधाई।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

3 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

4 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

5 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

5 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

5 घंटे ago