भारत

भारतीय वायु सेना ने बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्स तरंग शक्ति’ की मेज़बानी की

भारतीय वायु सेना अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्तमान में अपने सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास एक्स तरंग शक्ति की मेजबानी कर रही है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभ्यास में लगभग 11 देशों ने भाग लिया, जिसमें राफेल, एफ-18 और यूरोफाइटर सहित विभिन्न प्रकार के विमान शामिल थे।

तमिलनाडु के सुलूर में वायु सेना स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय रक्षा विमानन प्रदर्शनी 2024 का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कई प्रसिद्ध भारतीय और विदेशी कंपनियां भाग ले रही हैं। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने कहा कि डीआरडीओ सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2034-35 तक उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान और 2028-29 तक एलसीए एएफ एमके-2 लड़ाकू विमान शामिल किए जाएंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

13 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

13 घंटे ago