Defence News

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में बहुपक्षीय अभ्यास ZAPAD 2025 के लिए रवाना हुई

भारतीय सशस्त्र बलों का 65 कार्मिकों वाला एक दल आज बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास जापाड 2025 (जेडएपीएडी2025) में भाग लेने के लिए मुलिनो प्रशिक्षण मैदान, निज़नी, रूस के लिए रवाना हुआ। यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

इस सैन्य टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के 7 जवान और भारतीय नौसेना का 1 जवान शामिल है। भारतीय सेना की इस टुकड़ी का नेतृत्व कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और अन्य सेनाओं के जवान कर रहे हैं।

बहुपक्षीय अभ्यास जापाड 2025 का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन में सुधार करना तथा भाग लेने वाली सेनाओं को पारंपरिक युद्ध और आतंकवाद-रोधी अभियानों के क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

यह अभ्यास खुले और समतल भूभाग में संयुक्त कंपनी स्तर के अभियानों पर केंद्रित होगा। यहां सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष शस्त्र कौशल जैसे विभिन्न अभियानों को अंजाम देंगे। यह संयुक्त परिचालन क्षमताओं को निखारने, उभरती तकनीकों को एकीकृत करने और बहुराष्ट्रीय युद्ध वातावरण में संचालन करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।

अभ्यास जापाड 2025 में भागीदारी से रक्षा सहयोग और मजबूत होगा तथा भारत और रूस के बीच सौहार्द बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास की भावना मजबूत होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जून 2026 को फ्रांस…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब…

3 घंटे ago

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस में कल जी-7 शिखर सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित…

13 घंटे ago