भारतीय सेना और नौसेना ने आज अंतर-सेवा सहयोग को मजबूत करने और अधिक संयुक्तता को बढ़ावा देने के लिए संबद्धता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। भारतीय सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक, एडजुटेंट जनरल, और भारतीय नौसेना की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह, चीफ ऑफ पर्सनल ने इस पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य अंतर-सेवा सहयोग को संस्थागत रूप देना, परिचालन सामंजस्य को मजबूत बनाना और सेना और नौसेना की इकाइयों, रेजिमेंटों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच स्थायी पेशेवर सौहार्द को बढ़ावा देना है। यह सहयोग भविष्य में अंतर-सेवा संबद्धताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा और सेना और नौसेना के बीच संबद्धता गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले व्यापक दिशानिर्देश निर्धारित करेगा।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…